नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 के प्रस्तुतीकरण से पूर्व परंपरा के अनुसार केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बजट की स्वीकृति एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी बजट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और सशक्त करेगा।
सरकार का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के साथ देश को नई विकास दिशा देना है। बजट से रोजगार, निवेश और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Tags
देश विदेश