लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य Surendra Chaudhari गुरुवार को एक अलग अंदाज़ में ई-रिक्शा से विधान भवन पहुंचे।
उन्होंने बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील का है। और जो पश्चिंम एशिया यद्ध से पैदा हए संकट से निपटने के लिए ईंघन की बचत की अपील का असर केंद्र से लेकर राज्य सरकारॉं तक परे देश में दिखने लगा है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने काफिले में चलने वाली गाडियों में 90 फीसदी की कटौती कर दी। प्रधानमंत्री की अपील का असर बुधवार को कैबिनेट की बैठक के पहले देखने को मिला।
एमएलसी सुरेंद्र चौधरी का यह सादा और जनसंदेश से जुड़ा अंदाज़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। विधान भवन पहुंचने पर मीडिया कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईंधन की खपत के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण और को कम करने के लिए लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनप्रतिनिधि खुद आगे बढ़कर ऐसे संदेश देंगे तो आम जनता भी जागरूक होगी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे सादगी, पर्यावरण संरक्षण और आम जनता से जुड़ाव का अच्छा उदाहरण बता रहे हैं।
#SurendraChaudhari #UPMLC #EVehicle #ERickshaw #VidhanBhawan #NarendraModi #PetrolDiesel #Environment #Lucknow #UPNews
Tags
Uttar Pradesh