शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

 नई दिल्ली: दुबई के शाही परिवार के सदस्य शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उनके निधन को दुखद बताते हुए शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम ने समाज की सेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सेवा कार्यों को आने वाली पीढ़ियां लंबे समय तक याद रखेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने समाज के प्रति उनके योगदान और सेवा कार्यों को याद किया। 

प्रधानमंत्री ने दुबई के शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन की खबर सामने आने के बाद दुबई के शाही परिवार और उनके परिचितों के बीच शोक का माहौल है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं और ऐसे अवसरों पर दोनों देशों के बीच संवेदनाओं का आदान-प्रदान होता रहा है। 

वे संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई थे। उनके निधन के बाद दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने