ट्रम्प के आदेश पर नौकरी से निकालने पर कोर्ट ने लगाया रोक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिसकी खूब आलोचनाएं भी हो रही है। ट्रंप प्रशासन द्वारा लिए गए कई फैसलों को अदालतों में चुनौती भी दी जा चुकी है।
वहीं हाल ही में ट्रंप ने सरकारी विभागों से बड़ी तादाद में कर्मचारियों को निकालने के आदेश दिए थे। जानकारी के मुताबिक, एलन मस्क के डिपार्टमेंट (DOGE) ने इस कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का सुझाव दिया था। कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले आदेश पर कोर्ट ने चिंता जाहिर की। 
सैन फ्रांसिस्को के एक संघीय न्यायाधीश ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के जरिए हजारों नए भर्ती किए गए कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी के आदेश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। डिस्ट्रिक्ट जज लिवियम एल्सप ने कहा कि इन कर्मचारियों की छंटनी गैरकानूनी है।
Image Source- Dh

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने