18 अगस्त को सभी स्कूल बंद: बारिश और जलभराव के चलते रेनी-डे घोषित

प्रयागराज। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए 18 अगस्त 2026 को प्रयागराज के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 17 अगस्त को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।

आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश एवं जलभराव के कारण शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में कठिनाई हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव और विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 अगस्त को रेनी-डे अवकाश घोषित किया गया है।

यह अवकाश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। इसमें परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालय और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के सभी संबंधित विद्यालयों में 18 अगस्त को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रयागराज में 18 अगस्त को स्कूल बंद रहने की खबर के बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों को राहत मिली है। विद्यालयों में नियमित कक्षाएं अगले आदेश के अनुसार संचालित की जाएंगी।
#PrayagrajNews #Phaphamau #Shantipura #ShantipuramNews #PrayagrajSamachar #LocalNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने