राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5 मार्च, 2025 को राष्ट्रपति भवन में 'विविधता का अमृत महोत्सव' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। 
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि विविधता का अमृत महोत्सव के दूसरे संस्करण में लोगों को पांच राज्यों- कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तथा दो केंद्र-शासित प्रदेशों- लक्षद्वीप और पुडुचेरी की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का मौका मिलेगा। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि इस उत्सव में लगभग 500 कारीगर और बुनकर भाग ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस महोत्सव में भाग लेने और दक्षिण भारत की कला एवं संस्कृति के बारे में जानने का आग्रह किया। इससे सभी कारीगरों और कलाकारों का मनोबल भी बढ़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने