उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राष्ट्रपति को बधाई देते हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा:
"भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। विनम्र शुरुआत से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की उनकी असाधारण यात्रा- नम्रता, सादगी और प्रतिष्ठा का प्रतीक रही है और यह हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को दर्शाती है। उन्होंने सार्वजनिक सेवा में अपनी यात्रा के दौरान, विधायक, राज्यपाल और अब सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में निरंतर एक अनुकरणीय विरासत के उच्चतम मानक स्थापित किए हैं।
Tags
देश विदेश