प्रधानमंत्री ने असम के उज्जनी रायज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने असम के गवर्नर, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने असम के वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित जनता के उत्साह, उमंग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं द्वारा दिए गए प्यार और आशीर्वाद की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने असम के नामरूप में प्रस्तावित यूरिया संयंत्र के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह संयंत्र पूर्वोत्तर भारत में कृषि क्षेत्र को मजबूती देगा और किसानों को समय पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
अंतिम में उन्होंने वंदे मात्रम का नारा लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Tags
देश विदेश