प्रयागराज में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
भेंट के अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी गई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों में अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
नेताओं ने कहा कि यह पहल वर्ष 2027 के चुनावों में पार्टी की जीत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Tags
Prayagraj