नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने बापू के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और सेवा का मार्ग आज भी देश और समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इस अवसर पर देशभर में शहीद दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने राष्ट्रपिता को नमन किया। राष्ट्रपति ने देशवासियों से गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
Tags
देश विदेश