दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में भारत की वैचारिक विरासत को नमन

दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में भारत की वैचारिक परंपरा को नमन करते हुए एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न पं. मदनमोहन मालवीय जी एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों का अनावरण किया गया।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित “भारत माता” कॉफी-टेबल बुक का लोकार्पण मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जी, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी एवं सांसद  प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन राष्ट्रवादी चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं संसदीय परंपराओं के सम्मान का सशक्त प्रतीक बना। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भारत की राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने