लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के विचार आज भी देश को दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बापू का जीवन राष्ट्रसेवा, आत्मबल और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति, एकता व सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। राज्यभर में शहीद दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Tags
Uttar Pradesh