प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा– उनके विचार समाज के लिए प्रेरणा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान संत गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों में न्याय, करुणा और मानवता का भाव सर्वोपरि था, जो आज भी समाज को दिशा प्रदान करता है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता, समानता और सद्भावना का जो दीप प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के जीवन को सदैव आलोकित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनकल्याण और गरीबों के उत्थान की सरकार की योजनाएं भी उन्हीं आदर्शों से प्रेरित हैं।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से संत रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। देशभर में उनकी जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने