लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व स्पीकर एम. अनन्तशयनम आयंगर को जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में भारत के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री एम. अनन्तशयनम आयंगर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बिरला ने आयंगर जी के संसदीय जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को मजबूत बनाने में उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि श्री आयंगर ने अपने कार्यकाल के दौरान लोकसभा की गरिमा, निष्पक्षता और अनुशासन को सुदृढ़ किया तथा भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की।

लोकसभा अध्यक्ष ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों को वर्तमान पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का उदाहरण है।

इस दौरान संसद परिसर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने