नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति ने राजस्थान के भिवाड़ी में हुए भीषण अग्निकांड में जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
उपराष्ट्रपति ने संबंधित प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की।
Tags
देश विदेश