उपराष्ट्रपति ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति में ईमानदारी और सिद्धांतों के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
उपराष्ट्रपति ने उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्पूरी ठाकुर को उनकी जनहितकारी नीतियों और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के लिए देश सदैव स्मरण करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने