प्रयागराज में आलू मिल हादसा: 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Prayagraj के Phaphamau क्षेत्र के चंदापुर गांव में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक आलू मिल अचानक ध्वस्त हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि घटना करीब दोपहर 2 बजे की है, जब मिल में काम चल रहा था। इसी दौरान इमारत भरभराकर गिर गई और उसमें काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे और वाराणसी से भी NDRF और रेसक्यू टीम जल्द पहुंच रही है।

#Prayagraj #phaphamau #hadsa #Prayagrajhadsa #aaloo meal #aloo meel hadsa aaj ki news

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने