48 घंटे अलर्ट: आज और कल भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश, 27 मार्च 2026 — मौसम ने अचानक करवट ले ली है और राहत की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल (अगले 48 घंटे) तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि जारी रहने की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ तूफान का असर शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। कई जगह बिजली गिरने (आकाशीय बिजली) और पेड़ गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

🌾 किसानों के लिए चिंता:
ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनी:

बेवजह घर से बाहर न निकलें
खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों
मोबाइल और बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें

👉 प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

#prayagraj #upnews #uttarpradesh #उत्तर प्रदेश 
#mausam #मौसम #tufan #wind #bijli

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने