बिहार से राज्यसभा के लिए नितिन नबीन ने भरा नामांकन

बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और समृद्ध इतिहास की धरती से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी के रूप में नितिन नबीन ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास, सुशासन और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि संसद के माध्यम से बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
नितिन नबीन ने इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और गठबंधन के नेतृत्व द्वारा दिया गया यह अवसर उनके लिए गौरव की बात है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने