Prayagraj के George Town इलाके में इंटर की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब छात्रा घर पर अकेली थी। इसी दौरान खुद को प्रतियोगी छात्र बताने वाला आरोपी घर में घुस आया और मुंह दबाकर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता Ambedkar Nagar की रहने वाली है और जॉर्जटाउन में अपने चाचा-चाची के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के वक्त परिजन घर से बाहर गए हुए थे। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी।
घटना के दौरान आसपास के लोगों की आहट मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार यादव को केपी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#prayagraj
Tags
Prayagraj