सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित मॉडर्न स्कूल के स्वर्ण जयंती भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने स्कूल के 50 वर्षों की शैक्षिक उत्कृष्टता की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और चरित्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के जीवन की दिशा तय करती है और अच्छे नागरिक ही एक मजबूत समाज और महान राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि मॉडर्न स्कूल जैसे संस्थान भविष्य के भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा को अहम आधार बताया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र और आत्मविश्वास को गढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कार्यक्रम में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संजय किशन कौल, मीरा प्रदीप सिंह, विभा खोसला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#vicepresident #cpradha #उपराष्ट्रपति
Tags
देश विदेश