एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा प्रयागराज में संपन्न — सफलता की आभा से दमके कैडेट्स के चेहरे

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, जमुनीपुर परिसर में आयोजित हुई परीक्षा

प्रयागराज : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के अंतर्गत 15 यूपी बटालियन के कुशल नेतृत्व में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, जमुनीपुर परिसर में ‘बी’ प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस महत्वपूर्ण परीक्षा में 1 यूपी सीटीआर, 2 यूपी आर्टी बैटरी, 6 यूपी गर्ल्स बटालियन तथा 17 यूपी बटालियन के कैडेट्स ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और सैन्य अनुशासन के साथ सहभागिता की। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन की सख्ती स्पष्ट रूप से देखने को मिली, वहीं कैडेट्स के चेहरों पर आत्मसंतोष, कठिन परिश्रम और सफलता की चमक भी झलकती रही।

प्रत्येक कैडेट ने अपने प्रशिक्षण, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को उत्तर पुस्तिकाओं के माध्यम से साकार करने का प्रयास किया। परीक्षा के दौरान समूचा वातावरण शांत, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक बना रहा। 
यह परीक्षा 15 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राहुल दुबे एवं 60 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेंद्र चिनवान के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। उनके नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया एनसीसी के सख्त मानकों, सैन्य मर्यादा और अनुशासन के अनुरूप सफलतापूर्वक संचालित की गई।

परीक्षा के सफल संचालन में विश्वविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) कृपा शंकर यादव, एनसीसी प्रशिक्षक मयंक यादव, 15 यूपी बटालियन के सूबेदार राजेंद्र कुमार (ट्रेनिंग जेसीओ) तथा नायब सूबेदार अनिल सिंह सहित समस्त बटालियन एवं विश्वविद्यालय स्टाफ का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने