बीसीसीएल ने उपभोक्ताओं के साथ की बैठक, कोयला प्रेषण बढ़ाने और छूट योजना पर चर्चा

Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) ने एनआरएस लिंकेज और सीआईएल एसडब्ल्यूएमए ई-नीलामी उपभोक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता बीसीसीएल के सीएमडी Manoj Kumar Agarwal ने की, जिसमें कोयला व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में बेहतर कोयला प्रेषण, उपलब्ध स्टॉक की निकासी और उपभोक्ताओं की जरूरतों पर चर्चा की गई। बीसीसीएल ने ई-नीलामी के तहत कोयला उठाने पर ₹100 से ₹600 प्रति टन तक की नकद छूट योजना की जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि गुणवत्ता युक्त कोयला उपलब्ध कराना और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। साथ ही कोयला उठान प्रक्रिया को तेज करने और अनुमोदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने