गृहमंत्री Amit Shah ने राज्यसभा में बताया कि “भारत टैक्सी” देश का पहला सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें ड्राइवर (सारथी) ही मालिक होंगे। यह प्लेटफॉर्म शून्य-कमीशन मॉडल पर काम करेगा, जिससे ड्राइवरों को पूरी कमाई मिलेगी और शोषण खत्म होगा।
1 मार्च 2026 तक इस योजना से 3.76 लाख ड्राइवर जुड़ चुके हैं। “भारत टैक्सी” सस्ती, सुरक्षित और पारदर्शी सवारी के साथ 24×7 सपोर्ट और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं देगा।
Tags
देश विदेश