Indian Council of Agricultural Research (आईसीएआर) के तहत आने वाले Indian Agricultural Research Institute (आईएआरआई) ने छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर दी है। संस्थान ने 25 मार्च 2026 को जारी ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित अपने पुराने आदेश को वापस ले लिया है।
संस्थान द्वारा समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रखी जाएंगी। इसके तहत स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी के सभी बैचों की कक्षाएं अब नियमित शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में संचालित होंगी।
आईसीएआर-आईएआरआई के ग्रेजुएट स्कूल ने 26 मार्च 2026 को जारी संशोधित आदेश में स्पष्ट किया कि परिसर में सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। छात्रावास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुचारू रूप से चालू हैं और सभी छात्रों को नियमित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
इस फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब वे कैंपस में रहकर नियमित पढ़ाई कर सकेंगे और प्रैक्टिकल व रिसर्च कार्यों में भी बेहतर भागीदारी कर पाएंगे।
Tags
देश विदेश