सरकार ने एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा को लेकर चल रही भ्रामक खबरों पर स्पष्ट बयान जारी किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि अलग-अलग कनेक्शन के लिए नई समय-सीमा तय की गई है, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह गलत बताया है।
सरकार के अनुसार, एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान नियमों के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की समय-सीमा लागू है, जो सभी प्रकार के कनेक्शन पर समान रूप से लागू होती है।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। साथ ही, अनावश्यक या घबराहट में गैस सिलेंडर बुक करने से बचें।
सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। इसलिए आम जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Tags
देश विदेश