PM मोदी और ट्रम्प के बीच फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया हालात पर चर्चा

पीएम Modi और Donald Trump के बीच पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर फोन पर अहम बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव और उसके वैश्विक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। उन्होंने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया, जो वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी इस बातचीत की जानकारी साझा की और कहा कि भारत शांति के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है।

#pmmodi #modi #pm #bharat #india #upnews #indianews #trum #अमेरिका #america 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने