नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे होने पर इसकी सफलता की सराहना की और कहा कि यह योजना युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने में अत्यंत प्रभावी साबित हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना ने यह सिद्ध किया है कि जब लोगों को सही अवसर मिलते हैं, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बनते हैं, बल्कि देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया:
आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्मनित्यता।
यमर्था नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते॥
इस सुभाषित का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी योग्यता को पहचानता है, आत्मनिर्भर होकर कार्य करता है, कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखता है, सदाचार का पालन करता है और लोभ से विचलित नहीं होता—वही सच्चा बुद्धिमान होता है।
#11YearsOfMUDRA के साथ प्रधानमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों और देश के युवाओं को शुभकामनाएं भी दीं।
#pmmodi #modi #pm
Tags
देश विदेश