उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में न्यू सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल एक अभिभावक से अभद्र भाषा में बात करती नजर आ रही हैं, जिससे जिले में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि विवाद बच्चे की कॉपी को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्चे की मां अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं, तो प्रिंसिपल उन्हें “You shut up! Get out” कहकर बाहर जाने को कहती हैं और बच्चे का नाम रजिस्टर से काटने तक की बात करती हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है और सोशल मीडिया पर प्रिंसिपल के व्यवहार की कड़ी आलोचना की जा रही है।
#HardoiNews #SunbeamSchool #ViralVideo #UPNews #SchoolControversy #BreakingNews #HindiNews #TrendingNews #PrayagrajCityNews #EducationNews
Tags
Uttar Pradesh