लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बड़ा बयान: राजनीति से ऊपर उठकर करें जनसेवा

गोवा। Om Birla ने विधि निर्माताओं से राजनीति और निजी हितों से ऊपर उठकर ईमानदारी व निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया। वे गोवा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) जोन–VII के प्रथम सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा विधि निर्माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं की नई सोच, ऊर्जा और समर्पण देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में मदद करेगा।

लोकसभा अध्यक्ष ने जन कल्याण और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए राज्य विधानमंडलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसदीय प्रक्रियाओं की बेहतर समझ से जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और प्रभावशीलता बढ़ती है।

तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि Artificial Intelligence के इस दौर में भी मानवीय संवेदनाओं का महत्व कम नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधियों को जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और सहानुभूति के साथ समाधान करना चाहिए।
इस अवसर पर Harivansh Narayan Singh, Pramod Sawant सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने