आशा भोसले का निधन: अमित शाह ने जताया शोक, कहा— भारतीय संगीत की अमर आवाज खो दी

नई दिल्ली। गृहमंत्री Shah ने प्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय और खासकर संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद क्षण है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि भारतीय संगीत को भी समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि आशा ताई हर तरह के संगीत में खुद को ढालने की अद्भुत क्षमता रखती थीं, जिसने उन्हें करोड़ों दिलों का प्रिय बना दिया।

उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित कई भाषाओं में गीत गाकर अमिट छाप छोड़ी। लोकगीतों में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा। उनकी आवाज में जितनी मिठास थी, उनके व्यक्तित्व में उतनी ही सादगी और आत्मीयता झलकती थी।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि आशा भोसले भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

#Asha Bhosle death news, Amit Shah reaction, legendary singer Asha Bhosle, Bollywood music news, singer death India

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने