ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस और एजुकेशन में बढ़ेगा सहयोग, ग्लोबल शांति पर भी बनी सहमति
नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के चांसलर Christian Stocker के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को एक नए दौर में प्रवेश करने वाला बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चार दशकों के बाद किसी ऑस्ट्रियाई चांसलर की भारत यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है और यह दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी का संकेत है। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी के क्षेत्र में दोनों देश पहले से ही भरोसेमंद साझेदार रहे हैं।
PM मोदी ने दिल्ली मेट्रो, अटल टनल, रेलवे प्रोजेक्ट्स और गिरनार रोपवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में ऑस्ट्रिया की तकनीकी विशेषज्ञता की सराहना की। साथ ही, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
दोनों देशों ने ट्रेड और इनवेस्टमेंट को बढ़ावा देने, स्टार्टअप और रिसर्च सहयोग मजबूत करने और युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम शुरू करने का भी ऐलान किया।
वैश्विक मुद्दों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया दोनों ही सैन्य संघर्ष के बजाय संवाद और शांति के पक्षधर हैं।
भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती अब टेक्नोलॉजी और ट्रेड में नई उड़ान भरेगी”
#IndiaAustria #PMModi #GlobalPartnership #Trade #Technology #BreakingNews
Tags
देश विदेश