🚨 प्रयागराज ब्रेकिंग 🚨
नैनी नए पुल पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा और XUV कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों गाड़ियों के चालक समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#Prayagraj #NainiBridge #RoadAccident #BreakingNews #PrayagrajCityNews #UPNews #AccidentNews #PrayagrajBreaking
Tags
Prayagraj