देशभर में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने आम जनता के लिए विशेष स्वास्थ्य सलाह जारी की है। सरकार ने लोगों को अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
जारी परामर्श के अनुसार शिशु, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, खुले में काम करने वाले मजदूर और हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग सबसे अधिक जोखिम में हैं। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हल्के सूती कपड़े पहनने, नारियल पानी, मठ्ठा, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, योग, यूनानी और सिद्ध पद्धतियों के जरिए भी गर्मी से बचाव के उपाय बताए हैं। आयुर्वेद में आम पन्ना, नींबू पेय और चिंचा पनाका जैसे पारंपरिक पेय उपयोगी बताए गए हैं। वहीं योग विशेषज्ञों ने शीतली प्राणायाम और हल्के योग अभ्यास अपनाने की सलाह दी है, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रखा जा सके।
सरकार ने चेतावनी दी है कि चक्कर आना, तेज सिरदर्द, उल्टी, बेहोशी, शरीर का अत्यधिक गर्म होना और मानसिक भ्रम जैसे लक्षण हीटस्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने और 108 या 102 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
सरकार ने चेतावनी दी है कि चक्कर आना, तेज सिरदर्द, उल्टी, बेहोशी, शरीर का अत्यधिक गर्म होना और मानसिक भ्रम जैसे लक्षण हीटस्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने और 108 या 102 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा लोगों को खीरा, तरबूज, खरबूजा, लौकी और टमाटर जैसे हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थ अपने दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी गई है। नागरिकों से भारतीय मौसम विभाग की हीटवेव चेतावनियों पर नियमित नजर रखने को भी कहा गया है।
#Heatwave #AyushMinistry #SummerAlert #HeatStroke #HealthAdvisory #IndiaWeather #StayHydrated #HeatWaveAlert #SummerCare #HealthyIndia
Tags
देश विदेश