नई दिल्ली में होगा देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय नेत्र विज्ञान अनुसंधान सम्मेलन

रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth 9 मई को New Delhi में आयोजित देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय नेत्र विज्ञान अनुसंधान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) और अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन मानेकशॉ सेंटर, दिल्ली छावनी में आयोजित होगा।
सम्मेलन में देश-विदेश के 200 से अधिक प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे, जहां आधुनिक नेत्र विज्ञान, एआई आधारित निदान और रेटिना रिसर्च पर चर्चा होगी।
यह आयोजन युवा नेत्र रोग विशेषज्ञों को सीखने, शोध प्रस्तुत करने और नागरिक-सैन्य सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

#Delhi #EyeResearch #Ophthalmology #MedicalConference #SanjaySeth #IndianArmy #HealthNews #AIOSAFOU2026 #BreakingNews #IndiaNews #MedicalScience #Healthcare #NewDelhi #DefenceNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने