रक्षामंत्री Rajnath Singh 4 मई 2026 को Prayagraj में आयोजित तीन दिवसीय ‘नॉर्थ टेक संगोष्ठी’ का उद्घाटन करेंगे। ‘रक्षा त्रिवेणी संगम - प्रौद्योगिकी, उद्योग और सैनिक क्षमता का संगम’ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम भारतीय सेना की उत्तरी और केंद्रीय कमान तथा Society of Indian Defence Manufacturers द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
यह संगोष्ठी अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन और उनके एकीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी। देशभर से MSME, स्टार्टअप्स, निजी रक्षा कंपनियां और सैन्य विशेषज्ञ इसमें भाग ले रहे हैं। करीब 284 कंपनियां अपने नवीनतम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेंगी, जिससे सेना की परिचालन क्षमता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इस आयोजन का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में तैनाती और रखरखाव के लिए उपयुक्त तकनीकों की पहचान करना और खरीद प्रक्रिया को सरल बनाना है। भारतीय सेना लगातार बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दे रही है।
6 मई तक चलने वाली यह संगोष्ठी रक्षा बलों, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ाने का एक बड़ा मंच बनेगी, जो देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करेगी।
#RajnathSingh #PrayagrajNews #DefenceNews #NorthTech #IndianArmy #MakeInIndia #DefenseTechnology #BreakingNews #UPNews #AtmanirbharBharat
Tags
देश विदेश