प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता और महापौर गणेश केसरीवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही अवधेश चंद्र, त्रिभुवन नाथ, वरुण केसरीवानी, शैलेन्द्र, आशीष एवं अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक माहौल में सहभागिता निभाई।
#KeshavPrasadMaurya #Prayagraj #HanumanMandir #Sunderkand #BJP #UttarPradesh
Tags
Prayagraj