🇮🇳🇺🇸 भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ी मुलाकात!
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा और रणनीतिक तकनीकों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक शांति प्रयासों के लिए भारत के समर्थन को दोहराते हुए संवाद और कूटनीति के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया। वहीं, रुबियो ने पश्चिम एशिया समेत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अमेरिका का दृष्टिकोण साझा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हार्दिक शुभकामनाएं भी भेजीं।
#PMModi #MarcoRubio #IndiaUSRelations #DonaldTrump #BreakingNews #InternationalNews #Diplomacy #India #America #PrayagrajCityNews
Tags
देश विदेश