विकसित भारत युवा संसद 2026 का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, युवाओं ने रखा विकसित भारत@2047 का विजन
नई दिल्ली, 16 जून। संविधान सदन के केंद्रीय हॉल में विकसित भारत युवा संसद 2026 के राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी इस अवसर पर मौजूद रहे। देशभर के 757 विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से चयनित युवा प्रतिनिधियों ने विकसित भारत@2047 की परिकल्पना पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।
लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी नवाचार क्षमता, नेतृत्व कौशल तथा दृढ़ संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना 140 करोड़ भारतीयों का साझा राष्ट्रीय संकल्प है।
केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यदि युवा सामूहिक संकल्प लें तो वे देश की हर चुनौती का समाधान खोज सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
डॉ. मांडविया ने एमवाई भारत के तहत संचालित विभिन्न युवा कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, नीति निर्माण और शासन व्यवस्था को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जेनरेशन जेड का अर्थ ऊर्जा, उत्साह और नए विचार हैं, जिन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक रूप से उपयोग किया जाना चाहिए।
15 से 17 जून तक आयोजित यह राष्ट्रीय सम्मेलन युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।
#ViksitBharat #YouthParliament2026 #ViksitBharat2047 #OmBirla #MansukhMandaviya #YouthLeadership #NewDelhi #MYBharat #IndianYouth #PrayagrajCityNews
Tags
देश विदेश