बहुड़ा यात्रा के साथ संपन्न हुआ भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव, कटघर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से कटघर से भगवान जगन्नाथ जी की बहुड़ा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही रथ यात्रा महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।

यात्रा से पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंत्री गगन दास गुप्ता, रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी और दिनेश सिंह ने भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भ्राता बलभद्र की प्रतिमाओं को विधि-विधान से रथ पर आरूढ़ कराया। आरती-पूजन और नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।
रथ यात्रा में ढोल-नगाड़ों और वाद्ययंत्रों के बीच भगवान जगन्नाथ जी का राजशाही दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। सैकड़ों भक्त जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा में शामिल हुए।

रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि बहुड़ा यात्रा के साथ रथ यात्रा महोत्सव संपन्न हुआ। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भ्राता बलभद्र की प्रतिमाओं को प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया गया।

यात्रा बारादरी मार्ग, बलुआ घाट चौराहा, कटघर चौराहा और काशी राजनगर होते हुए प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर, कटघर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन सौरभ गौर ने किया।

इस अवसर पर अमर रस्तोगी, कन्हैया लाल गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, कमलेश जायसवाल, शशि कांत जायसवाल पप्पू, त्रिलोकी केसरवानी, अतुल खन्ना, अर्चना वर्मा, अर्जिता वर्मा, अजय अग्रहरि, पूनम गुप्ता, शत्रुघ्न जायसवाल, संजय गुप्ता, हैप्पी कसेरा, कार्तिकेय श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता, राम लाल अग्रवाल, राजा मेहरोत्रा, दीपू दास, ज्योति सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

#JagannathYatra #BahudaYatra #Prayagraj #JagannathMahotsav #RathYatra #Katghar #JaiJagannath #PrayagrajNews #JagannathJi #ReligiousNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने