प्रयागराज में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का युवाओं से संवाद, शिक्षा-कौशल और रोजगार पर दिया जोर

फाफामऊ, प्रयागराज। लखनऊ रोड बाईपास स्थित आरपी रेस्टोरेंट में शनिवार देर शाम ‘छात्रों की बात-युवाओं के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान युवाओं के सपनों, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, कौशल विकास, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिलें। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भी अपनी अपेक्षाएं और विचार सामने रखे। केशव प्रसाद मौर्य ने युवाओं की बात सुनी और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवा इस विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी हैं।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला, भाजपा युवा नेता निर्दोष सिंह गोलू, श्याम बाबू केसरवानी, राम नारायण मिश्र, राजेश राय, रामकुमार यादव, धीरज सिंह, त्रिभुवन प्रजापति, गोविंद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

#KeshavPrasadMaurya #Prayagraj #Phaphamau #YouthDialogue #Students #Youth #Education #SkillDevelopment #Employment #BJP #UttarPradesh #PrayagrajNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने