उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि


सेलुलर जेल पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह स्थित ऐतिहासिक सेलुलर जेल का दौरा किया और देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और संघर्ष को याद किया।

दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने वीर सावरकर की कोठरी, स्वतंत्र ज्योति, सेंट्रल टॉवर और फांसी घर का निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रहालय एवं प्रदर्शनी गैलरी का भी दौरा किया। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा को दर्शाने वाला लाइट एंड साउंड शो भी देखा।

उपराष्ट्रपति ने वीर सावरकर को निडर क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति ने भारतीय युवाओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को जेल भेजने का उद्देश्य उनका हौसला तोड़ना था, लेकिन सावरकर का हौसला कभी नहीं टूटा।

उन्होंने कहा कि भारत के मजबूत बनने का उद्देश्य किसी दूसरे देश पर अपनी शर्तें थोपना नहीं है। वास्तविक स्वतंत्रता तभी है जब कोई देश दूसरे देश पर अपनी शर्तें न थोप सके।

इससे पहले श्री विजय पुरम स्थित आईएनएस उत्क्रोश पहुंचने पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी (सेवानिवृत्त) और वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

उपराष्ट्रपति अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा भी करेंगे।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सेलुलर जेल में श्रद्धांजलि देते हुए


#CPRadhakrishnan #CellularJail #VeerSavarkar #AndamanNicobar #FreedomFighters #HarGharTiranga #Independence #IndiaNews #NationalNews #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने