मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहाँ एक 22 वर्षीय ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के शितुल गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ परफॉर्म करने आई थी। यह कार्यक्रम रात 10 बजे से 1 बजे तक चला। कार्यक्रम खत्म होने के बाद, वह चार मोटरसाइकिलों के काफिले में घर लौट रही थी।
तभी रास्ते में यह घटना गुरुवार तड़के 1:30 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुई, जब पीड़िता एक कार्यक्रम से लौट रही थी। तभी बीच रास्ते से उन्हें छह लोगों ने पकड़ कर एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके सामूहिक दुष्कर्म किया।
Tags
M P news