प्रयागराज सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक

प्रयागराज के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी और प्रशासन की प्राथमिकता है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ नेता राजेश शुक्ल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने