दिल्ली हाट, आई.एन.ए., नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में नवाचार, उद्यमिता और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य आज न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, बल्कि निवेश और रोजगार के नए अवसरों के साथ देश व विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विजिट उत्तर प्रदेश – यूपी दिवस 2026 की झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिसमें राज्य की कला, संस्कृति, पर्यटन और हस्तशिल्प को दर्शाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथि, अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश दिवस का उद्देश्य राज्य की उपलब्धियों, सांस्कृतिक धरोहर और विकास योजनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम ने उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि को और अधिक मजबूत किया।
Tags
Uttar Pradesh