2026 में पड़ेंगे चार ग्रहण, भारत में केवल एक ही होगा दृश्य, जानिए तारीख और प्रभाव

वर्ष 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से खास रहने वाला है। इस साल कुल चार ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। हालांकि इनमें से भारत में केवल एक चंद्र ग्रहण ही दिखाई देगा, जबकि शेष तीन ग्रहण देश में दृश्य नहीं होंगे।
खगोलविदों के अनुसार वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या तिथि यानी 17 फरवरी 2026 को होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके बाद 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन यह भी भारत में नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि जो ग्रहण किसी क्षेत्र में दिखाई नहीं देते, वहां उनका सूतक काल मान्य नहीं होता। इसलिए धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भारत में केवल उसी ग्रहण का प्रभाव माना जाएगा, जो यहां प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने