भारत को वेनेजुएला से सस्ता कच्चा तेल खरीदने की मिल सकती है अनुमति, अमेरिका की नई रणनीति

भारत के लिए ऊर्जा क्षेत्र में एक अहम अवसर सामने आ रहा है। अमेरिका भारत को वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि वेनेजुएला से तेल की बिक्री से होने वाली आय का उपयोग वहां की जनता के कल्याण में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अमेरिका की यह अनुमति कड़े नियंत्रण और विशेष व्यापार ढांचे के तहत दी जाएगी। भारत पहले वेनेजुएला के कच्चे तेल का बड़ा खरीदार रहा है और भारतीय रिफाइनरियां इस तेल को प्रोसेस करने में तकनीकी रूप से सक्षम हैं। यदि यह योजना लागू होती है, तो भारत को रूस और मध्य-पूर्व पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि वेनेजुएला से तेल आयात होने पर भारत को सस्ता विकल्प मिलेगा, जिससे ऊर्जा लागत पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। इस फैसले से रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी विदेश लिमिटेड जैसी कंपनियों को भी लाभ मिलने की संभावना है। ओएनजीसी का वेनेजुएला में लंबित बकाया भी इस व्यापार से वसूल हो सकता है।

अमेरिकी प्रशासन वेनेजुएला का 3 से 5 करोड़ बैरल तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारने की योजना बना रहा है, जिससे वैश्विक तेल बाजार में भी हलचल तेज हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने