अंडमान सागर में भारत की पहली ओपन-सी समुद्री मछली पालन परियोजना का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंडमान सागर के नॉर्थ बे क्षेत्र में भारत की पहली ओपन-सी (खुले समुद्र में) समुद्री मछली पालन परियोजना का शुभारंभ किया। यह परियोजना पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और अंडमान एवं निकोबार केंद्र शासित प्रदेश सरकार के सहयोग से शुरू की गई है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पहल को भारत के विशाल समुद्री संसाधनों के माध्यम से ब्लू इकोनॉमी को साकार करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप है, जिसमें समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग पर लगातार जोर दिया गया है।
इस परियोजना के तहत एनआईओटी द्वारा उन्नत ओपन-सी केज तकनीक लाई गई है, जिससे पिंजरा-आधारित समुद्री मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा और मछुआरा समुदायों को सशक्त किया जा सकेगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 70 वर्षों की उपेक्षा के बाद भारत ने अब अपने समुद्रों की आर्थिक शक्ति को पहचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रौद्योगिकी को समुद्र तक ले जाकर आजीविका सृजन और आर्थिक विकास को नई दिशा दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने