पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ मार्गदर्शक, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान मुरली मनोहर जोशी जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सतत मार्गदर्शन की कामना की गई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती में जोशी जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने कहा कि मुरली मनोहर जोशी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, वैचारिक दृढ़ता और संगठन निर्माण को समर्पित रहा है, जिससे आज भी पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर प्रेरणा प्राप्त करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने