बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने काशी में की संगठनात्मक बैठक

काशी आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

काशी आगमन पर बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।”

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से प्रेरणादायी और मार्गदर्शक बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने